हिंदी दिवस के बारे में रोचक तथ्य - Facts About Hindi Diwas In Hindi


Hindi Diwas :हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर साल 14 सितंबर (14 September) को मनाया जाता है| हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशो में बोली जाती है | हिंदी भारत की राजभाषा भाषा भी है | हिन्‍दी दिवस मनाने के पीछे यही उदेश्य है कि लोगों को एहसास दिलाया जा सके कि जब तक वे हिन्‍दी का इस्‍तेमाल नहीं करेंगे तब तक हिन्‍दी भाषा का विकास नहीं होगा।



hindi diwas hd image




1. हिंदी 25 लाख लोगों द्वारा मूल भाषा के रूप में बोली जाती है और हिंदी  को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भाषा का दर्जा प्राप्त है।

2.  दुनिया में करीब 150 देश ऐसे हैं जहां हिंदीभाषी लोग मौजूद हैं।

3 हिंदी की जड़ें लगभग 5,000 ईसा पूर्व से बोली जानी वाली संस्कृत भाषा के साथ जुड़ी हुई हैं।

4 हिंदी सबसे आसान भाषा में से एक है। जिसे एकदम वैसा ही पढ़ा जा सकता है जैसे वो लिखी गई है।

5 . आज हम जिस भाषा को हिंदी के रूप में जानते है, वह आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है।

6 हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया था कि भारत की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी।

7 . राज्य स्तर की बात करें तो, हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की आधिकारिक भाषा है।

Amazing Facts about Hindi Language In Hindi – हिंदी भाषा के बारे में रोचक जानकारी 


8 . वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हिंदी को गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

9.साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिन्‍दी शब्‍दों को शामिल किया गया.

10  हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द नमस्ते है

11.  दुनिया के 176 विश्वविद्यालय में हिंदी पढाई जाती है। जिनमे अमेरिका के विश्वविद्यालय भी शामिल है।

12 . हिंदी भाषा को 1950 में देवनागरी लिपि में राष्टभाषा का दर्जा दिया गया।

13 . अटल बिहारी बाजपेयी जी ने पहली बार 1977 में संयुक्त राष्ट की आम सभा को हिंदी में सम्बोधित किया था।

14. इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा अंग्रेजी का इस्तेमाल करते है, लेकिन हर 5 में से 1 व्यक्ति इंटरनेट को हिंदी में चलाना पसंद करता है।